औरैया। बुधवार को सूरज के तल्ख तेवर देखने को मिले। जिसके कारण अधिकतम तापमान मंगलवार की अपेक्षा तीन डिग्री बढ़कर 44 डिग्री पर पहुंच गया। पूरे दिन लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि बुधवार को न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि मौसम में आर्द्रता अधिकतम 78 प्रतिशत और न्यूनतम 40 प्रतिशत दर्ज की गई है। दिन में हवाएं 11 से 22 किलोमीटर प्रति घंटा और रात में 11 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आठ मई तक तेज हवाओं, धूल भरी आंधी, गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। दिन के समय कभी भी बादल छा सकते हैं।