कानपुर-औरैया रोड पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : नल की टोंटी से पानी पी अपनी प्यास बुझाती चिड़िया। संवाद
औरैया/बिधूना। तेज गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। नौतपा 25 मई से शुरू होंगे, लेकिन इससे पहले ही जिले का तापमान 43 डिग्री पहुंच चुका है। दिनभर चली लू व गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया।
सोमवार को दिन में सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। लोग मुंह ढककर ही जरूरी काम से बाहर निकले। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह 44 डिग्री के पार तापमान पहुंचेगा। उधर, दोपहर बाद पौने तीन बजे से सवा चार बजे तक बिजली कटौती होने से लोग बिलबिला उठे। कस्बा वासियों का कहना कि दोपहर में बिजली कटने के बच्चे व घरों में बीमार लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
पंडित रामदास मिश्रा ने बताया कि इस बार 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है। जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। यह अवधि नौ दिनों तक चलेगी। नौतपा का समापन 08 जून को होगा। इन नौ दिनों तक गर्मी बहुत ज्यादा रहेगी।