फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तेजी से गिरा तापमान, लोगों को सर्दी का कराया अहसास

Thu, 21 Nov 2024 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। हालांकि दोनों की तापमान सामान्य से कम दर्ज किए गए हैं। इसके चलते आज सर्दी का अहसास हुआ और लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। जबकि हवाओं की औसत गति दो से पांच किलो मीटर प्रति घंटा उत्तर-पूरब दिशा में देखने को मिली है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि पांच दिनों तक सुबह के समय आसमान में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा। तो वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री कम या अधिक देखने को मिल सकता है। गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे तक धुंध देखने को मिली। तो वहीं दोपहर के समय भी तेज की तपिश अधिक असर दिखाती नहीं दिखी।
विज्ञापन


-

ये बरतें सावधानी

सर्दी से बचाव के लिए ऊनी कपड़ों का प्रयोग करें, किसी तरह की समस्या होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के दवा का सेवन न करें, खाने-पीने की ठंडी चीजों से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें