फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से पार किए डेढ़ लाख रुपये

Thu, 21 Nov 2024 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। डेबिट कार्ड बदलकर खाते से एक लाख 50 हजार रुपये निकाले जाने का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


सदर कोतवाली में आमोद कुमार निवासी कसोलर मंगलपुर कानपुर देहात ने रिपोर्ट दर्ज कराई। लिखा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा खानपुर के बाहर लगे एटीएम से वह रुपये निकालने 23 अक्तूबर को गया था। तभी एटीएम बूथ पर पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने उनका डेबिट कार्ड बदल दिया और चला गया।
लगभग 10 मिनट बाद मोबाइल फोन पर मैसेज आया कि उसके खाते से डेढ़ लाख रुपये कट गए हैं। पहली बार में 50 हजार रुपये और दूसरी बार में एक लाख रुपये निकाले गए। इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक को देकर खाता बंद कराया। साथ ही घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। युवक को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

-
रिटायर अध्यापक के खाते से लाखों की चोरी

सहार। सहार थाना क्षेत्र के जीव सिरसानी गांव के रहने वाले रिटायर अध्यापक के खाते से लाखों रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। पास बुक प्रिंट करवाने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। जिसमें उनके खाते से तीन लाख 75 हजार गायब मिले।
पीड़ित सेवा निवृत शिक्षक राम प्रसाद ने बताया कि मामले को लेकर सहार स्थित स्टेट बैंक के मैनेजर से बात की, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। राम प्रसाद ने बताया कि बैंक कर्मियों ने 12 नवंबर 2024 को ब्लैंक विड्रॉल फॉर्म पर उनके हस्ताक्षर करवा लिए। घर पहुंचकर जब उन्होंरे बेटे को बात बताई, तो बेटे ने उनके साथ बैंक जाकर हस्ताक्षर वाला फॉर्म वापस ले लिया साथ ही लिखित शिकायत सहार थाने में दी।
बताया कि बिना उनकी जानकारी और सहमति के उनके खाते से पैसे निकाले गए हैं। बैंक अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए मिलीभगत का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें