फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तापमान 38 डिग्री, उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल

Sun, 14 Jun 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-31- तेज धूप से बचने को पेड़ के नीचे खड़े राहगीर।संवाद
विज्ञापन
बिधूना। शनिवार की सुबह हुई तेज बारिश के बाद रविवार को पारा 38 डिग्री होने के बावजूद मौसम ने फिर तेवर दिखाए। सुबह से निकली तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। उन्होंने बताया कि शनिवार की तुलना में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई लेकिन वातावरण में नमी अधिक होने के कारण उमस का असर बढ़ गया।
उन्होंने बताया कि इससे तेज धूप और गर्मी के चलते लोग दिनभर पसीने से तरबतर रहे। लोग बाजार, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर पेड़ की छाया में बैठकर राहत तलाशते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें