फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में निपटाईं 28 शिकायतें

Wed, 03 Jun 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील सभागार बिधूना में तहसील दिवस में 282 शिकायतों में से 28 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने फरियादियों की शिकायतें सुनने के बाद अधिकारियों से कहा कि हर-हाल में फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण होना चाहिए।
विज्ञापन



मामले में शिथिलता पाए जाने वाले अधिकारियों की जवाबदेही होगी। इस अवसर पर एसपी मनोज तिवारी ने भी पुलिस संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।


 
इस दौरान राजू निवासी मारवाड़ी नगला कुकरहट ने बताया कि 27 जुलाई को बिजली का तार टूटने से उसकी पत्नी व माता की मौत हो गई थी, जिसमें दो- दो लाख रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक पैसा नहीं मिला है।
विज्ञापन



भगवानदास निवासी बिधूना ने कहा कि गांव का राज बहादुर खाद के गड्ढे पर कब्जा कर रहा है। जिलाधिकारी ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने को कहा है।



डीएम ने कहा कि अधिकारी शिकायतों के निस्तारण पर विशेष गंभीरता लाएं, जिससे लोगों को समस्या से निजात मिल सके। कहा कि अधिकारियों का नैतिक दायित्व है, वह उसे निभाएं ताकि लोगों की उम्मीदों पर वह खरे उतर सकें और शासन की मंशा पूर्ण हो सके।


 
पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने अधीनस्थों से कहा कि पुलिस का कर्तव्य सत्य, सुरक्षा और कानून का पालन कराना है। इस पर उन्हें हर-हाल में खरा उतरना चाहिए। तभी कानून और पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास कायम रहेगा।


कहा कि सर्किल के सभी थानाध्यक्ष शिकायतों के निस्तारण पर गंभीर रहे। तहसील दिवस में  सीडीओ सतेंद्र सिंह, सीएमओ नरेंद्र कुमार सिंह, सीओ, तहसीलदार अरविंद कुठार, नायब तहसीलदार, कोतवाली प्रभारी बिधूना आदित्य प्रकाश यादव सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें