फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: उल्टी होने के बाद किशोरी की तबियत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। गांव मैनपूठ में उल्टी आने के बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई। रात में तीन बजे परिजन एंबुलेंस से उसे सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर सुबह थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजन ने पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के गांव मैनपूठ निवासी दुर्गेश चंद्र निजी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। छोटी बेटी शालिनी (16) की गुरुवार रात तीन बजे तबियत खराब होने के बाद परिजन सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे और परिजन से पूछताछ की। परिजन के अनुसार किशोरी की रात में तबियत बिगड़ी थी। पुलिस के समझाने के बाद भी परिजन ने पोस्टमाॅर्टम कराने से मना किया। बाद में पंचनामा भरकर शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें