फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका

Mon, 06 Apr 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-12- सुमित। फाइल फोटो
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव कीरतपुर में रविवार सुबह खेतों में कंज के पेड़ पर 16 वर्षीय किशोर का शव लटकता मिला। परिजन ने हत्या का आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव कीरतपुर निवासी जगदीश चंद्र के बेटे सुमित का शव रविवार की सुबह गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने खेतों पर काम करने जाने के दौरान शव देखा तो इसकी जानकारी परिजन और पुलिस को दी गई। पिता ने गांव के ही तीन युवकों पर पुत्र की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे सुमित घर से गांव के तीन युवकों के साथ निकला था लेकिन रात 10 बजे तक घर नहीं लौटा। उसके मोबाइल फोन पर कॉल भी रिसीव नहीं हुई। सुबह करीब पांच बजे मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया और कुछ देर बाद शव मिलने की सूचना मिली। किशोर पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। पुलिस ने गांव के दो किशोरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। परिजन की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें