फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के हमले से तीसरी मंजिल से नीचे प्लाट में गिरी किशोरी

विज्ञापन
घायल किशोरी को अस्पताल लेकर जाते परिजन। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरायनपुर में छत पर सूख रहे कपड़े उठाने तीसरी मंजिल पर गई किशोरी पर बंदरों ने हमला बोल दिया। इससे किशोरी छत से नीचे पड़ोस में खाली पड़े प्लाट में जा गिरी। घटना देख आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। प्लाट के गेट पर लगे चैनल के न खुलने पर लोगों व परिजन सीढ़ी लगाकर अंदर पहुंचे। इसके बाद घायल किशोरी को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शहर में लगातार बढ़ रहे बंदरों के आतंक से लोग बुरी तरह से त्रस्त हैं। बंदरों के आतंक की बानगी तब देखने को मिली जब शनिवार को दोपहर लगभग तीन बजे मोहल्ला नरायनपुर निवासी कीर्ती (14) पुत्री नरेंद्र कुमार अपने घर की तीसरी मंजिल पर सूख रहे कपड़े उठाने गई थी। वह छत पर पहुंची तभी बंदरों ने उस पर हमला बोल दिया।
बंदरों के हमले से भयभीत किशोरी उनसे बचने को छत से भागने लगी। तभी उसका पैर फिसल गया। इससे वह पड़ोस में पड़े खाली प्लॉट में जा गिरी। इससे गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी को छत से नीचे गिरते देख आसपास मौजूद लोग भागकर घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

जानकारी होने पर परिजन भी घर से बाहर निकले। जहां खाली प्लॉट के बाहर लगे चैनल के कारण वह अंदर न घुस सके। इसके बाद तत्काल परिजन पड़ोसियों से बांस की सीढ़ी मंगाकर दीवार के रास्ते प्लाट में कूदे और घायल पड़ी किशोरी को किसी तरह से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें