फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किशोर की करंट की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। केंझरी गांव में रेलवे लाइन किनारे अपने खेतों पर चारा लेने आए किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रेल ओवरब्रिज का काम कर रही कंपनी के जेनरेटर की केबल से करंट लगने से किशोर की मौत हो गई है।

गांव केंझरी अड्डा निवासी राजेंद्र बाबू का 15 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार सोमवार शाम खेतों पर चारा लेने गया था। यहां पर खेतों किनारे लगे लोहे के कटीले तारों से सटकर एक केबल गई है। केबल में आ रहे करंट की चपेट में रोहित आ गया। रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि केंझरी रेलवे क्रासिंग पर रेल ओवरब्रिज निर्माण का काम चल रहा है। रेल ओवरब्रिज निर्माण कराने का काम कर रही कंपनी के जेनरेटर की केबल में आ रहे करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत हुई है। ग्रामीणों एवं परिजनों ने बताया कि मृतक का पिता काम से बाहर गया है। जब तक पिता नहीं पहुंच जाते तब तक शव उठाने देने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस बल देर रात तक मौके पर डटा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक शव घटनास्थल पर ही पड़ा है।
विज्ञापन

थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान के अनुसार ग्रामीणों ने बताया है कि किशोर की मौत ओवरब्रिज का काम कर रही कंपनी की केबल में करंट आने से हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मृतक के पिता का इंतजार किया जा रहा है। मृतक का पिता बाहर कहीं काम से गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें