फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घर में घुसकर किशोरी पर जानलेवा हमला, छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। थाना क्षेत्र में एक गांव में घर में घुसकर किशोरी पर जानलेवा हमले व छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमले में किशोरी का हाथ टूट गया था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी 19 जून की सुबह अपने बाबा के घर जा रही थी। आरोप है कि स्कूल के पास गांव निवासी सचिन अवस्थी ने उसे रोककर अश्लील हरकतें कीं और हाथ पकड़ लिया। किशोरी के शोर मचाने पर वह किसी तरह जान बचाकर घर पहुंची और परिजन को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी होने पर कुछ ही देर बाद आरोपी सचिन उर्फ प्रांशु, कपिल उर्फ अनुज और दो अज्ञात व्यक्ति लाठी-डंडे व लोहे की रॉड लेकर उनके घर आ धमके और जानलेवा हमला कर दिया। हमले में किशोरी का हाथ टूट गया, जबकि एक अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव निवासी विकास अवस्थी ने परिवार को मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें