फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किशोरी ने बाथरूम में फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव कन्नपुर में बृहस्पतिवार की सुबह एक किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच की। किशोरी का पोस्टमॉर्टम वीडियोग्राफी व पैनल के माध्यम से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव कन्नपुर निवासी ग्रीश यादव की बहन गुड्डी देवी की करीब 12-13 वर्ष पहले मौत हो गई थी। गुड्डी देवी व उनके पति उदयवीर ने काजल (16) को गोद लिया था। गुड्डी देवी की मौत के बाद उसका भाई ग्रीश यादव भांजी काजल को पालन-पोषण के लिए अपने घर ले आया था। वर्तमान में काजल कक्षा 11 की छात्रा थी। बृहस्पतिवार की सुबह उसने घर के अंदर बाथरूम में लगे कुंड से रस्सी के सहारे फंदा लगा दिया। इटावा जनपद के थाना बसरेहर क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी उसके पिता उदयवीर व चचेरे भाई राहुल भी मौके पर पहुंचे। दोनों ने किशोरी की मौत पर आशंका जताई। बताया गया कि घटना के समय मामा घर पर मौजूद नहीं थे। कुछ लोगों के अनुसार वह रात में ही घर से कहीं चले गए थे। किशोरी ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि वीडियोग्राफी व पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराने की व्यवस्था की है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें