फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की मौत पर बवाल, रास्ता जाम

Thu, 11 Jun 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पार कर रहे किशोर को एक कार ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। किशोर की मौत से गुस्साए लोगों ने एरवाकटरा-बिधूना मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन



लगभग चार घंटे तक लगे जाम में कई वाहन फंसे रहे। इधर एसडीएम व सीओ के समझाने पर मामला शांत हो सका। दोपहर बाद मृतक के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।



नगर के किशनी मार्ग पर गुरुवार की सुबह अमन (13 वर्ष) पुत्र दयाराम घर से बाहर सामान खरीदने के लिए निकला था। तभी एरवाकटरा की ओर से आ रही ओमनी कार ने किशोर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी समेत भाग निकला।
विज्ञापन



किशोर की मौत से गुस्साए लोगों ने एरवाकटरा- बिधूना मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची बिधूना पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।


 
ग्रामीणों का विरोध और हंगामे की सूचना पर एसडीएम मदनचंद्र दुबे व क्षेत्राधिकारी यूपी सिंह, एसओ एरवाकटरा विनोद यादव, एसओ बेला राजा दिनेश सिंह, एसओ अछल्दा शिवकुमार व कोतवाली प्रभारी आदित्य प्रकाश यादव मौके पर पहुंच गए।


पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर जाम लगाए ग्रामीण मान गए। इस दौरान लगभग चार घंटे तक जाम लगा रहा। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।




फुटपाथ पर अतिक्रमण बन रहे हादसे का कारण- बिधूना (औरैया)। गुरुवार को नगर के किशनी मार्ग पर तहसील के समीप मार्ग दुर्घटना पर सपा नेताओं ने एसडीएम से भेंटकर शिकायत की कि डिवाइडर रोड पर दोनों ओर वाहनों का अवैध रूप से खड़ा होना तथा फुटपाथ पर लोगों द्वारा अतिक्रमण किया जाना मार्ग दुर्घटनाओं को दावत देना है।
विज्ञापन



इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। नगर में ओमनी कार द्वारा घटित मार्ग दुर्घटना के मामले के बाद युवा सपा नेता गौरव रघुवंशी व रामपाल सिंह यादव ने एसडीएम मदनचंद्र दुबे से शिकायत कर अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें