फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूजे के हुए 24 जोड़े

Thu, 11 Jun 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक भाग्यनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर बैहारी में नायक समाज की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में  24 जोड़ों विवाह के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन



सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि भी साक्षी बने। सभी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके मंगल भविष्य की कामना की है। कार्यक्रम समापन पर सुरेंद्र सिंह नायक ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया।



एक सप्ताह से चल रही श्रीमद भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ का गुरुवार को समापन हो गया। इस अवसर पर नायक समाज के 24 जोड़ों के सामूहिक विवाह धूमधाम से संपन्न  हुए।
विज्ञापन



कार्यक्रम में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य सुरेंद्र सिंह नायक, दिबियापुर विधानसभा के विधायक प्रदीप यादव, व युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार उर्फ कल्लू यादव व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।


 
इस मौके पर बताया गया कि नायक समाज ने ग्राम विजयपुर (नगला पाठक) में दो बार सामूहिक विवाह समारोह आयोजित  किए हैं।  ग्राम रामपुर के अड्डा पर सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया  गया।


कहा गया कि कोई भी जनप्रतिनिधि नायक समाज की परेशानियों पर ध्यान नहीं देता है।  समाज के लोगों ने ग्राम नगला पाठक से विजयपुर मजरा की सड़क  को डामरीकरण कराने, ग्राम विजयपुर में बारातशाला बनवाने की मांग की थी, लेकिन आज तक कोई विकास नहीं हुआ है।
विज्ञापन




कार्यक्रम के आयोजक  पूर्व राज्यमंत्री अतर सिंह नायक, उदय सिंह नायक, विष्णु नायक, राकेश नायक,  मुकेश सिंह, ग्राम प्रधान गोरे लाल प्रजापति, नरेंद्र कुमार यादव, बसपा  नेता रामकुमार अवस्थी आदि समाज सेवियों ने सराहनीय सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें