फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घर में करंट लगने से किशोर की मौत

Sat, 05 Jul 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। गांव गौहानी कलां में शुक्रवार की सुबह एक किशोर को करंट लग गया। करंट घर में पड़ी टिनशेड के लोहे के पाइप में पैर छूने से लगा।
विज्ञापन

बहनें व ग्रामीण फौरन उसे सीएचसी ले गए जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय घर में दो बहनें ही थीं। किशोर के माता-पिता चार दिन पहले अहमदाबाद गए थे।
कोतवाली इलाके के गौहानी कलां गांव निवासी अरविंद कुमार राठौर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। चार दिन पहले अरविंद अपनी पत्नी संजू देवी को लेकर इलाज के लिए अहमदाबाद गए थे। घर पर बेटे अंशु और विकास व दो बेटियां नेहा व निशा थीं।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह अंशु खेत पर गया था। विकास (17) घर में झाड़ू लगा रहा था। तभी उसका पैर घर में पड़ी टिनशेड के लोहे के पाइप से छू गया। करंट लगने से वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया। कमरे में काम कर रहीं नेहा व निशा कुछ देर बाद बाहर निकलीं तो भाई विकास को अचेतावस्था में देख शोर मचाया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोग फौरन विकास को सीएचसी ले गए।
सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने अहमदाबाद गए पिता अरविंद व मां संजू को घटना की जानकारी दी। कोतवाली से दरोगा अमर बहादुर भी पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जांच की।
विज्ञापन

विकास परिवार में भाइयों में सबसे छोटा था, वह 11वीं कक्षा में पढ़ता था। अरविंद के बड़े बेटे की कई वर्षों पहले मौत हो चुकी है। दूसरे नंबर का बेटा अंशु मानसिक रूप से बीमार है। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि करंट लगने से किशोर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें