फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दुकानदार को चौकी प्रभारी ने जड़ा थप्पड़, निलंबित

Sat, 05 Jul 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। सेंगनपुर कस्बे में गुरुवार रात को साथियों के साथ दुकान के बाहर बैठकर खाना खा रहे दुकानदार को चौकी प्रभारी ने थप्पड़ जड़ दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया।
विज्ञापन

मामले में पीड़ित की शिकायत पर एसपी अभिजित आर शंकर ने बबाइन चौकी प्रभारी अवनीश कुमार को निलंबित कर दिया है। सेंगनपुर निवासी हसमुल खान की कस्बे में ही बिजली के सामान की दुकान है।
गुरुवार रात 11:40 बजे पर वह दुकान के बाहर साथियों के साथ खाना खा रहे थे। तभी वहां सिपाहियों के साथ आए बबाइन चौकी प्रभारी अवनीश कुमार ने हसमुल से एक बल्व देने को कहा। खाना खाने की वजह से उसने चौकी प्रभारी से कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा। आरोप है कि इसपर चौकी प्रभारी भड़क गए और अभद्रता कर उसको थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने दुकान पर मौजूद कस्बे के अवनीश, राहुल, हमराज व दिनेश के साथ भी गाली-गलौज की। पूरी घटना उसकी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसी बीच मारपीट का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना से परिजनों व ग्रामीणों में चौकी प्रभारी के प्रति रोष है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि एसपी ने चौकी प्रभारी अवनीश कुमार को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें