फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रधानाचार्य की कार्यमुक्ति के लिए धरने पर बैठे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। श्री जनता इंटर कॉलेज में चयनित प्रधानाचार्य विजय शंकर राजपूत की कार्यमुक्ति को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षक मंगलवार सुबह धरना पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष रवि सेंगर के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रबंध तंत्र के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शिक्षकों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज से चयनित प्रधानाचार्य विजय शंकर राजपूत को कार्यभार ग्रहण हेतु कार्यमुक्त नहीं किया जा रहा। उन्होंने प्रबंध तंत्र से तत्काल कार्यमुक्त करने की मांग की है। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया जाएगा और धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस मामले की प्रतिलिपि जिलाधिकारी और डीआईओएस को भी भेजी गई है। धरना प्रदर्शन में देवेंद्र, रामबाबू चौरसिया, महावीर सिंह राजपूत, पंकज कुमार, नकुल देववंशी, शोभनाथ यादव, अशोक कुमार विश्वकर्मा, डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार यादव, विजय शंकर राजपूत, अनीता, रेखा देवी, आराधना, अल्का यादव और महेंद्र कुमार सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन

डीआईओएस पीके मौर्य ने बताया कि कार्यालय को मामले का पत्र मिला था। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्रवाई से पहले संबंधित पक्ष को समय मिलना चाहिए। कुछ दिन पहले संबंधित लोग कार्यालय आए थे, उन्हें समस्या होने पर संपर्क करना था। कॉलेज प्रबंधक को विजय शंकर राजपूत को कार्यमुक्त करने का पत्र जारी किया गया है। यदि प्रबंधक ने कार्यमुक्त नहीं किया तो कार्यालय स्तर से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें