फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डिजिटल हाजिरी के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शिक्षक संगठनों ने डिजिटल हाजिरी से मानसिक उत्पीड़न बता विरोध किया। धरना-प्रदर्शन कर सरकार से इस पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षक संगठनों में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विपिन तिवारी व महामंत्री सहदेव वर्मा, यूटा के जिला महामंत्री विनय कुमार वर्मा, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी, महामंत्री हरवंश राजपूत के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक जुटे। जिला मुख्यालय ककोर में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम हरिश्चंद्र को सौंपा।
विरोध प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि उनकी समस्याओंं को दूर करने के बजाय सिर्फ शिक्षकों का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। इस व्यवस्था का पुरजोर विरोध किया जाएगा। शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सभी शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि एक साथ बैठकर इस इस दमनात्मक और शिक्षक उत्पीड़क आदेश के खिलाफ आगे की रणनीति तैयार करके निर्णायक आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन के दौरान आलोक गुप्ता, अखिलेश चंद्र दुबे, सहदेव सिंह वर्मा, दीपक गुप्ता, आशीष त्रिपाठी, धर्मेश पोरवाल, प्रशांत चौबे, रविकांत पोरवाल, मुकेश राजपूत, अमित कुमार समेत काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें