फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान की पुष्टि पर टिका मीना देवी की सत्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
दो जिलों में एक नाम से वेतन निकलने के मामले में शिक्षिका मीना सिंह ने बीएसए कार्यालय में आकर दस्तावेज सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

बीएसए ने एटा बीएसए से भी वहां तैनात मीना देवी के दस्तावेज जांच के लिए मांगे हैं। बीएसए का कहना है कि मीना देवी के जाजपुर की निवासी हैं।
वहां के प्रधान से इसकी पुष्टि करानी है। उसकी पुष्टि पर ही सारा दारोमदार टिका है। अनामिका शुक्ला प्रकरण जब खुला तो विभाग सभी जिलों में जांच में जुट गया। औरैया व एटा में तैनात मीना देवी को विभाग एक ही पैन कार्ड पर वेतन निर्गत कर रहा है।
एक पैन कार्ड पर दो जिलों में वेतन निकलने पर विभाग दोनों जिलों की शिक्षिका के अन्य दस्तावेज मिलान करने लगा है।
शुक्रवार को मीना देवी के सभी दस्तावेज कार्यालय में जमा हो गए हैं। एटा में तैनात मीना देवी ने सूचना के बाद भी अपने दस्तावेज बीएसए कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराए हैं।
विज्ञापन

बीएसए एसपी सिंह ने बताया कि एटा बीएसए को सूचना दी है कि जल्द ईमेल पर दस्तावेज उपलब्ध कराएं जिससे मिलान हो सके। उन्होंने बताया कि औरैया में शिक्षिका मीना देवी का निवासी जाजपुर है।
विज्ञापन

वहां के प्रधान से इसकी पुष्टि कराई जाएगी। यदि प्रधान मीना को यहां का निवासी बता देते हैं। तो उनकी सत्यता सही हो जाएगी। वहीं, एटा वाली मीना देवी का निवास मैनपुरी दिखाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें