फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रशिक्षण का विरोध जारी, शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने ऑनलाइन प्रशिक्षण दिलाए जाने को लेकर शिक्षकों में रोष व्याप्त है। शिक्षकों ने मंगवार को बीएसए व अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन देकर अविलंब इस आदेश को वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त एसडीएम विजेता व बीएसए कार्यालय में बीएसए सूर्य प्रकाश सिंह मिला और एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि बेसिक शिक्षकों को टैबलेट एवं उससे संबंधित अन्य संसाधन उपलब्ध नहीं करा देता है तब तक शिक्षकों को ऐप को डाउनलोड करने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। न ही इस संबंध में कोई दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जब तक सरकार द्वारा विभाग द्वारा आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं, तब तक प्रदेश का कोई भी शिक्षक गूगल मीट से आयोजित होने वाले प्रशिक्षण अथवा किसी भी कार्य के लिए अपने निजी धन से किसी भी संसाधन की व्यवस्था नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन

ज्ञापन में निर्गत किए आदेशों के निरस्त करने की मांग की गई। इस मौके पर हरवंश सिंह राजपूत, लोकेश शुक्ला, ज्ञान प्रकाश, जसवीर सिंह, नवीन चतुर्वेदी आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें