फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज बेचने जा रहे व्यापारी को पिकअप समेत पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। विकास खंड भाग्यनगर के ग्राम पंचायत तरई का एक व्यापारी अपना अनाज लेकर पिकअप से औरैया बेचने जा रहा था। सरकारी राशन कालाबाजारी होने की सूचना पर पुलिस ने तरई-फफूंद बाईपास पर पिकअप को पकड़ा।
विज्ञापन

पुलिस ने सप्लाई इंस्पेक्टर को इसकी जानकारी दी। आपूर्ति विभाग के निरीक्षक रामराज यादव व बाबू अजय कुमार ने तरई गांव में पहुंच और सरकारी राशन की दुकान बसंत लाल के यहां पर जांच की और स्टॉक को चेक किया।
पूर्ति निरीक्षक रामराज यादव ने बताया कि कोटा डीलर बसंत लाल का स्टॉक पूरा पाया गया। जांच रिपोर्ट कार्यालय को सौंपी जाएगी। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें