फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: टीबी के मरीज की हालत बिगड़ी, मौत

Mon, 06 Oct 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। नगर के निवासी वृद्ध की सोमवार सुबह खून की उल्टी होने से हालत बिगड़ गई। बेहोशी हालत में परिजन उसे सीएचसी लाए, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर लौट गए। डाॅक्टरों के अनुसार मृतक कई महीनों से टीबी का मरीज था।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व पिता को सीएचसी में दिखाया था। यहां जांच में टीबी की रिपोर्ट आई थी। डाॅक्टरों ने दवा भी दी लेकिन उससे कोई आराम नहीं मिला था।बाद में आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया। इससे पिता को आराम भी मिला। पांच दिनों से पिता को घबराहट हो रही थी। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए पैतृक गांव पूरनपुर ले गए। मृतक के 5 पुत्र 4 पुत्रियां हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने बताया कि जब टीबी मरीज की एमडीआर रिपोर्ट हो, तो दवाएं कम असर करती हैं। रिपोर्ट देखकर ही पता चलेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें