फोटो-21- छात्राओं से संवाद करते योग प्रशिक्षक योगेंद्र मिश्रा। संवाद
- फोटो : दुकानदार
औरैया। सदर बाजार स्थित गंगाराम बजाजा बालिका इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे योग प्रशिक्षक योगेंद्र मिश्रा ने छात्राओं को योग की महत्ता समझाते हुए क्रियाएं कराईं। साथ ही स्वस्थ शरीर के मंत्र भी बताए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनीता रानी ने परिचय सत्र के साथ किया। योग प्रशिक्षक ने सबसे पहले दिनचर्या से शरीर व जीवन में आने वाले बदलाव को समझाया। कहा कि सुबह के समय की गई योग की गतिविधि आजीवन निरोगी रखने में कारगर होती हैं। उन्होंने प्राणायाम से लेकर सूक्ष्म योग क्रियाएं करते हुए छात्राओं को उनका महत्व बताया। तनाव मुक्त रहने के लिए भ्रामरी से लेकर अन्य क्रियाएं बताईं।
योगेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक योग क्रिया को सटीकता के साथ करना चाहिए। इसमें जरा सी भी गलती योग के प्रभाव को दुष्प्रभाव में बदल देती है। ऐसे में प्रशिक्षक की मदद लेनी चाहिए।
इस अवसर पर छात्राओं के लिए अनुकूल योगासन करके भी दिखाए। उठने-बैठने के तौर तरीकों को भी समझाया। योग प्रशिक्षक ने इस दौरान छात्राओं को रोजाना योगाभ्यास करने की शपथ भी दिलाई।
फोटो-21- छात्राओं से संवाद करते योग प्रशिक्षक योगेंद्र मिश्रा। संवाद- फोटो : दुकानदार