फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: परिणय सूत्र में बंधे 26 जोड़े

Mon, 11 May 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-41- समारोह में मौजूद नव-दंपती व समाज के लोग।संवाद
विज्ञापन
फफूंद। क्षेत्र के गांव जैतपुर डेरा बंजारन में रविवार को बंजारा समाज की ओर से सातवें सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 26 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाजों के बीच अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि आंध्र प्रदेश के सेवागढ़ के बंजारा समाज के धर्मगुरु धर्मदाता ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में समानता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि बंजारा समाज के आवासीय कन्या विद्यालय की मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर विद्यालय बनवाने का प्रयास किया जाएगा। दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा ने भी समारोह को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।
विज्ञापन

समारोह में कानपुर देहात, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद और जालौन समेत विभिन्न जनपदों से आए जोड़ों ने विवाह संस्कार संपन्न कराए। आयोजक दिनेश नायक, मंगल सिंह नायक, संत कुमार नायक और विष्णु नायक ने नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का सामान भेंट कर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें