फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: टप्पेबाज ने गोलक से सवा लाख रुपये उड़ाए

Fri, 05 May 2023 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मुरादगंज में बुधवार को खरीदारी करने के नाम पर एक युवक ने किराना व्यापारी की गोलक से सवा लाख रुपये पार कर दिए। व्यापारी के शोर मचाने पर पड़ोसी व्यापारियों ने दो युवकों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

कस्बा मुरादगंज निवासी पुतन चौहान ने अजीतमल कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि बुधवार को वह अपनी किराने की दुकान पर बैठा था। इस दौरान दो युवक उसकी दुकान पर आए और सामान मांगा। सामान लेने के लिए अंदर जाने पर इनमें से एक युवक दुकान में घुुस आया और चकमा देतक गोलक में रखे एक लाख रुपये लेकर भाग निकला। एक मई को उसकी बेटी की शादी हुई थी, उसकी व्यवहार के रुपये रखे थे। पड़ोसी व्यापारियों ने भाग रहे एक युवक को पकड़ लिया। दूसरे युवक को खोजने के दौरान व्यापारियों ने टप्पेबाजों के तीसरे साथी को पकड़ लिया।
रुपये पार करने वाला युवक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ कोतवाली ले गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बल्ली निवासी प्रकाश नगर थाना देहात दतिया मध्यप्रदेश व अजीत बताया। आरोपियों ने बताया कि वह टप्पेबाजी करने के लिए मुरादगंज आए थे।
विज्ञापन

उनका साथी कन्यासी उर्फ नैना आदिवासी निवासी दुद्धी थाना एरच झांसी गुल्लक से पैसे लेकर भाग निकला है। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गिरफ्तार युवकों को जेल भेज दिया गया है। जल्द ही पैसे लेकर भागने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें