फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रैक पर खड़ी रही मालगाड़ी, लगा जाम

Fri, 05 May 2023 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर लाइन पर दोपहर दो बजे इटावा से कानपुर जा रही मालगाड़ी ट्रैक क्लीयर न होने पर क्रासिंग के पास ट्रैक पर खड़ी हो गई। इससे क्रासिंग बंद करनी पड़ी। अन्य ट्रेनों के गुजरने के बाद जब मालगाड़ी आगे बढ़ी, तब क्रासिंग खोली गई। इस दौरान एक घंटे लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर दो बजे के करीब इटावा से कानपुर जा रही मालगाड़ी ट्रैक साफ न होने से कंचौसी पूर्वी केब के बीचों बीच खड़ी हो गई। मालगाड़ी के खड़े होने पर गेटमैन ने क्रासिंग बंद कर दी। इस बीच कंचौसी, झींझक रोड, नहरपुल पर ट्रक, स्कूली वाहन और बाइक सवार लोग जाम में फंसे रहे। क्रॉसिंग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। चालीस मिनट रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने से एक घंटे के करीब लोग जाम से जूझे।
इस बीच टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस सहित दो मालगाड़ियों को पहले गुजारा गया। इसके बाद आउटर से मालगाड़ी निकाली गई। जल्दबाजी में निकलने के चक्कर में वाहन सवार एक दूसरे से झगड़ा करते नजर आए। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने जाम खुलवाया। न्यू कंचौसी स्टेशन अधीक्षक नवाना वांचे ने बताया ट्रैक पर पहले से एक मालगाड़ी खड़ी थी। इस पर इटावा से जा रही मालगाड़ी को आउटर पर रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें