फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से जीप सवार शिक्षिका व उसके भतीजे की मौत

Tue, 29 Nov 2016 12:08 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर - आगरा नेशनल हाईवे पर सोमवार देर शाम मोहारी गांव के सामने तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से जीप सवार शिक्षिका व उसके भतीजे की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों में सभी की हालत गंभीर है और उन्हें मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


आगरा- कानपुर हाईवे पर सवारियां लेकर जीप अजीतमतल थाना क्षेत्र के मोहारी गांव के पास पहुंची कि सामने से आ रहे टैंकर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप पलट गई। हादसे के बाद जुटे आसपास के ग्रामीणों को जीप के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान जीप में सवार दहियापुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका अनंतराम निवासी गार्गी सविता पत्नी अंबरीश सविता एवं उसके भतीजे प्रशांत (17) पुत्र चंद्रकांत की मौत हो गई। जबकि अन्य 12 लोग घायल हो गए।

घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सक ने मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। घायल होने वाले में राजकुमार तिवारी (58), दिनेश तिवारी (25), सुतैना (23), मिथलेश (40),सोनी तिवारी (48) व अभिषेक तिवारी (20) एक ही परिवार के हैं। ये लोग रामपुर गांव निवासी राजकुमार तिवारी की बेटी की गोद भराई कर बाबरपुर गांव से लौट रहे थे। अन्य घायलों में भूरेपुर निवासी सपान(20), डोली(18) हसनपुर निवासी जितेंद्र(22) मुकुटपर निवासी आकाश राठौर(25) भवानीपुर निवासी ममता व उनकी एक साल की बेटी हिमानी, विजयलता की हालत गंभीर बनी हुई है।  गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें