फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर व बाइक में भिड़ंत, तीन घायल

Tue, 25 Oct 2016 10:55 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
हादसे में प्रधान के बेेटे की मौत, - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
 सौथरा अड्डा के पास टैंकर व बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया।  संदीप (26 ) पुत्र राम शरण, रीता (24 ) पत्नी राजीव और अंशिका (3) निवासी अजनपुर रसूलाबाद को लेकर बाइक से पौथी से अजनपुर जा रहे थे। सौथरा अड्डा के निकट अनियंत्रित गति से आ रहे टैंकर की बाइक से भिड़ंत हो गई। बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। चालक टैंकर लेकर मौके से भाग  गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मौके पर मौजूद लोगों ने थाना पुलिस को दी। इसके बाद घायलों को समाजवादी एंबुलेंस से स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। मौके पर हेलमेट नहीं मिला।  घटना के संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी उन्हें फोन पर मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें