फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ-सौ के नोट लो, अच्छे नंबर दो

Wed, 15 Apr 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं में लगातार कैश निकल रहा है। मंगलवार को मूल्यांकन केंद्र तिलक इंटर कालेज में अंग्रेजी की उत्तर पुस्तिकाओं में 100-100ै के नोट निकले हैं।
विज्ञापन




साथ ही अंग्रेजी के पेपर में अच्छे अंक दिए जाने की विनती परीक्षार्थियों ने परीक्षक से की है। उत्तर पुस्तिकाआें के बीच में 100-100ै के नोट मिलना चर्चा का विषय रहा। नोटों से संलग्न उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षकों ने केंद्र प्रभारी को सौंप दी हैं।


 
जिले में चार मूल्यांकन केंद्रों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाएं चेक किए जाने कार्य एक पखवारे से चल रहा है। अंग्रेजी जैसे कठिन पेपर की उत्तर पुस्तिकाओं में परीक्षार्थियों ने नोट लगाए।
विज्ञापन




इसका खुलासा मंगलवार को तिलक इंटर कालेज में मूल्यांकन कार्य कर रहे परीक्षकों ने किया।  एक-एक करके पांच-छह परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं में 100-100ै के नोट निकले और अंत में अच्छे अंक दिए जाने की परीक्षक से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें