फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई की दुकान पर छापा, भरा नमूना

Sat, 22 Aug 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभियान के तहत शुक्रवार को दो मिठाईं की दुकानों पर छापामारी कर नमूने भरे गए। नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा
विज्ञापन


।  
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेके दुबे के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह 11 बजे खाद्य  सुरक्षा विभाग की टीम ने सुभाष चौराहा पर स्थित रमांकात स्वीट हाउस पर छापा मारो, यहां से घेवर और पिन्नी लड्डू का नमूना लिया।


इसके बाद छापामार टीम सुभाष चौक पर ही स्थित मुरली स्वीट हाउस पर पहुंची, यहां खाद्य पदार्थों की बिक्री से संबंधित समस्त अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दुबे ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए डीएम के निर्देश पर जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


 
वहीं, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में नकली और फर्जी की दवाओं के खिलाफ छापामार अभियान चलाया जा रहा है।


शुक्रवार को औषधि निरीक्षक की सुनील कुमार रावत की अगुवाई में टीम ने कस्बा अछल्दा में  सत्या मेडिकल स्टोर व चौहान मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। अजीतमल के बरीपुरा में छापामारी के दौरान टीम ने मेडिकल स्टोर से टीम ने इंजेक्शन जीवान-40  तथा सिरप जेकेआफ नमूने के तौर पर एकत्रित किया।


टीम ने मेडिकल स्टोरों से दवाओं के क्रय-विक्रय अभिलेखों को जब्त करते हुए मौके पर मौजूद कर्मियों को नोटिस जारी किया है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि आज की छापामारी के दौरान लिए गए नमूनों को राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें