फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड्डू खिलाकर जहरखुरानों ने लूटा

Fri, 01 Jan 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब से नौकरी कर वापस लौट रहे कन्नौज के एक युवक को नशीला लडडू खिलाकर जहरखुरानों ने लूट लिया। युवक के पास मिले पते के आधार पर स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। फिलहाल पुलिस युवक के होश में आने का इंतजार कर रही है। कन्नौज जनपद के थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के गांव तिज्जापुर्वा निवासी संजीव कुमार वर्मा पंजाब में प्राइवेट नौकरी करता है। वह गुरुवार रात दिल्ली से फफूंद के लिए ट्रेन में सवार हुआ था। ट्रेन में मौजूद जहरखुरानों ने उसे नशीला लड्डू खिला दिया। इसके बाद सामान लूटकर संजीव को बेहोशी की हालत में फफूंद स्टेशन पर उतार दिया। युवक की जेब में मिली डायरी के आधार पर किसी ने बेला जाने वाली टेंपो में उसे बैठा दिया।
विज्ञापन


 बेला में स्थानीय लोगों ने पते के आधार पर उसके घर तक खबर पहुंचाई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि संजीव अभी बेहोश है होश में आने के बाद लूट की पूरी जानकारी मिल सकेगी। जांच में उसके मुंह में बूंदी के लड्डू के कुछ दाने मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें