फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल के खिलाफ निलंबन के आदेश

Sun, 19 Jun 2016 12:04 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
बस में सफर कर रहे यात्री ने मोबाइल इस्तेमाल करते हुए ड्राइवर की वीडियो बना ली।
विज्ञापन
 कैंप कार्यालय पर डीएम ने स्टाफ बैठक के दौरान गलत सूचना देने पर सदर नाजिर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उदनपुर व रूरूखुर्द के लेखपाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने के आदेश दिए। इस दौरान डीएम ने एसडीएम को ग्राम पंचायत की जमीन से कब्जा हटवाकर मुचलका भराने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन


डीएम माला श्रीवास्तव ने नगर पंचायत दिबियापुर की जमीन पर अवैध कब्जा हटवाए जाने के आदेश दिए। कहा कि इसके लिए अवैध कब्जेदारों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाए। साथ ही स्टांप चोरी की शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। बैठक में डीएम ने मौजूद तीनों तहसीलों के एसडीएम को जारी हो चुकी आरसी की की वसूली में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द वसूली कराए जाने के आदेश दिए। बैठक में डीएम ने खाद्य अधिकारी को खाद्य पदार्थ बिक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापामारी में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए।

इस दौरान खाद्य अधिकारी की ओर से डीएम को बताया गया कि पिछले दिनों भेजे गए 12 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 9 नमूनों की फेल रिपोर्ट आई है। इस पर डीएम ने एडीएम को फेल हुए सैंपलों पर कड़ा जुर्माना लगाए जाने के आदेश दिए। वहीं एसडीएम को ग्राम सभा की जमीन पर कब्जेदारों से खाली कराया जाए। साथ ही उनसे एक मुचलका भरवाया जाए कि अगर खाली पड़ी जमीन पर पुन: कब्जा किया तो उनकी सीज की गई प्रोपर्टी को जब्त करने के साथ ही उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान बैठक में रूरूखुर्द व उदनपुर के लेखपाल सतेंद्र यादव के खिलाफ पूर्व के तहसील दिवस में पीड़िता राजकुमारी पत्नी नेम सिंह की ओर से पैसा लेने की शिकायत पर डीएम ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के अलावा विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस मामले में शनिवार को डीएम ने उक्त लेखपाल के खिलाफ एसडीएम बिधूना को निलंबित किए जाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें