फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः पूर्ति विभाग के अधिकारियों को देख दुकान बंद कर दुकानदार भागा

विज्ञापन
दुकान को सील करते पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में गल्ला मंडी के आगे एक दुकान में अवैध रीफिलिंग की सूचना पर पहुंचे पूर्ति विभाग के अधिकारियों को देख दुकानदार दुकान बंद करके भाग गया। बाद में अधिकारियों ने दुकान को सील कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर एक बजे जिला पूर्ति अधिकारियों को गल्ला मंडी के आगे एक दुकान में अवैध रूप से रीफिलिंग का कारोबार करने की सूचना मिली। इस पर विभागीय कर्मचारियों ने ग्राहक बनकर मौके पर पहुंच पूरे मामले की हकीकत जानी। बाद में सूचना मिलने पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रामेंद्र यादव, पूर्ति निरीक्षक रामराज यादव व पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों को देख दुकानदार अधिकारियों को चकमा देकर दुकान में ताला डालकर भाग निकला। कई घंटे इंतजार के बाद भी दुकानदार नहीं लौटा तो अधिकारियों ने दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन कई लोगों के आपत्ति जताने पर पूर्ति अधिकारियों ने दुकान को सील करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि अवैध रीफिलिंग किए जाने की सूचना मिली थी। जिसकी जांच कराई गई। जहां कुछ सिलिंडर दुकान में रखे पाए गए। हालांकि दुकानदार मौके से भाग गया। दुकान को सील कर दिया गया है। साथ ही इस प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें