फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर सिंगर सीजन-10 विजेता दीपांशी आज बनेगी दिबियापुर की बहू

विज्ञापन
फोटो 23एयूआरपी 34- एक लाइव कार्यक्रम में परफोर्मेंस देतीं दीपांशी यादव - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। स्टार प्लस के सुपर सिंगर सीजन-10 (2017) की विजेता दीपांशी यादव अब दिबियापुर की बहू बनेंगी। मंगलवार को लखनऊ में उनकी शादी कराटे के नेशनल प्लेयर रह चुके दिबियापुर निवासी कुलदीप यादव के साथ हो रही है। कुलदीप वर्तमान में दीपांशी के साथ म्यूजिक प्रोडक्शन कंपनी में प्रोड्यूसर एंड डायरेक्टर, आर्टिस्ट मैनेजमेंट, इवेंट मैनेजमेंट, ट्रैवल्स एंड टूरिज्म का काम संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

लोहिया नगर प्रोफेसर कॉलोनी में रहने वाले कुलदीप यादव बताते हैं कि कराटे का नेशनल प्लेयर रह चुका हूं। वर्ष 2017 में एशियन गेम्स के लिए सलेक्शन हुआ था। आगरा में स्पोर्ट्स सेलेक्शन कमेटी का फंक्शन था और इसमें गायिका के तौर पर दीपांशी यादव पहुंचीं थीं। इस इवेंट में मुलाकात दीपांशी के साथ हुई थी। इसके बाद दीपांशी और मेरा मिलना-जुलना हुआ। दीपांशी के साथ मिलकर एक म्यूजिक प्रोडक्शन कंपनी बनाई है।
कुलदीप के पिता लाखन सिंह यादव कानपुर में पीएसी में कंपनी कमांडर के रूप में तैनात हैं। दीपांशी लखनऊ की ही मूल निवासी हैं। दिबियापुर स्थित कुलदीप के घर में देर रात तक शादी की जोर शोर से तैयारियां होतीं रहीं। बताया कि लखनऊ में 24 नवंबर को होने वाली शादी में देश का सबसे अधिक फेमस वाईलेंट इंटरनेशनल बैंड के कलाकार शामिल होकर प्रस्तुति भी देंगे।
विज्ञापन

दीपांशी को मुख्यमंत्रियों के हाथों दो बार बेस्ट परफोर्मर का मिल चुका खिताब
कुलदीप यादव के अनुसार आर्टिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित यूपी की शान कार्यक्रम में दो बार दीपांशी को बेस्ट स्टेज परफोर्मर का खिताब मिल चुका है। पहली बार यह खिताब 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिया था। जबकि दूसरी बार यही पुरस्कार वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दिया है।
सामाजिक कार्यकर्ता भी
दीपांशी यादव राइटर, सिंगर के साथ सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर भी काम करतीं हैं। कुलदीप यादव के अनुसार दीपांशी, स्टार प्लस पर आने वाले कार्यक्रम सुपर सिंगर सीजन-10 में वर्ष 2017 में विजेता बनीं थीं। वर्ष 2016 एवं 2018 में ईटीवी उत्तर प्रदेश के के सुर तरंग में रनर अप रहीं, इंडियन आइडियल (जूनियर) में टॉप 10 में रहीं थीं। बताया कि दीपांशी का वूमेन इंपावरमेंट पर एलबम, ‘जाने दो’ सबसे अधिक हिट रहा। अब तक बॉलीवुुड गायिका रिचा सिंह, मालिनी अवस्थी, रिचा शर्मा, रितु पाठक, जीनत अमान, ब्रजेश सांडिल्य के साथ लाइव शोज कर चुकीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें