फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बारिश के बाद धूप व उमस ने किया बेहाल

Mon, 06 Jul 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-14- सीएचसी में पंजीकरण कराने को लगी मरीजों की लाइन।संवाद
विज्ञापन
बिधूना। रविवार को बारिश होने के बावजूद सोमवार सुबह तेज धूप और उमस बढ़ने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। ऐसे में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई और सीएचसी में 322 मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार को ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। सबसे अधिक मरीज दस्त, उल्टी, डायरिया, त्वचा रोग, वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और उच्च रक्तचाप की शिकायत लेकर पहुंचे।
सीएचसी के डॉ. विकास मिश्रा ने बताया कि उमस भरी गर्मी, तेज धूप और बीच-बीच में हो रही बारिश के कारण बैक्टीरिया तेजी से सक्रिय हो रहे हैं। इससे विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों में दस्त, डायरिया और उल्टी के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छोटे बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग इस मौसम में सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए उन्हें धूप और उमस से बचाते हुए साफ-सफाई तथा संतुलित खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें