फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज के तेवर तल्ख, अधिकतम तापमान पहुंचा 41 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरज के तल्ख तेवर शुक्रवार को देखने को मिले। अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री पर पहुंच गया। इसके चलते लोग तपिश से बेहाल हो गए। सड़कों पर नजर आए लोग धूप से बचने की कोशिश करते दिखे। कई महिलाएं छाता लेकर निकलीं।
विज्ञापन

गर्मी और कड़ी धूप के चलते बस्तियों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सूरज ढलने के बाद लोग घरों की छतों और गलियों में दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिकों ने बादलों के छाने से अगले दो दिन तपिश से राहत मिलने की उम्मीद जताई है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके साथ ही मौसम में आर्द्रता अधिकतम 52 प्रतिशत और न्यूनतम 32 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

दिन के समय उत्तर-पूरब दिशा में नौ से 17 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। रात के समय हवाएं पूरब दिशा में नौ से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दर्ज की गईं। आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं।
इसका असर अधिकतम तापमान पर पड़ेगा। रात का तापमान स्थिर रहेगा। इसके साथ ही दो से पांच मई तक तेज हवाएं, धूल भरी आंधी और स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश की संभावना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें