फोटो -15- स्वागत के दौरान मौजूद पदाधिकारियों। स्रोत:संगठन
औरैया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक दिबियापुर रोड पर स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजकुमार अवस्थी ने की। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों में सुधीर सिंह कुशवाह को जिलाध्यक्ष, आशीष वर्मा को युवा जिला महामंत्री, फैजान खान को युवा नगर महामंत्री, आशुतोष आकाश वर्मा व संयोग लोहिया को युवा नगर उपाध्यक्ष, रवि अवस्थी व रामजी शुक्ला को नगर मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाध्यक्ष सुधीर पुरवार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाया जाएगा। जोर दिया कि संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु हमेशा तत्पर और समर्पित भाव से कार्य करेगा। युवा जिलाध्यक्ष गोपालजी दुबे ने कहा कि व्यापारी समाज की रीढ़ है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए युवा इकाई हमेशा आगे बढ़कर काम करेगी। बैठक में वेद प्रकाश शुक्ला, मोहम्मद बबलू, राजकुमार सक्सेना, अमित चतुर्वेदी, राजकुमार बाथम, सुनील सक्सेना, राजू गुप्ता सहित एक सैकड़ा व्यापारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।