फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से जमा करें बीमा किश्त

Thu, 18 Jun 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान दिवस में जिलाधिकारी ने किसानों से अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कहा कि सोलर पंप का उपयोग करने से किसान आर्थिक समस्याओं से निजात पा सकेगा। वहीं फसल बीमा की किश्त 31 जुलाई तक किसान क्रेडिट कार्ड से जमा करने की अपील की।
विज्ञापन



 
किसान दिवस में जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कहा कि सोलर पंप किसानों के लिए हर स्थिति में लाभकारी साबित होगा। इस पंप का उपयोग करने से किसानों को बिजली कटौती से फसलों की सिंचाई की समस्या, समय-समय पर बिल जमा करने के झंझट व बोरिंग आदि से भी निजात मिल सकेगी।


उन्होंने किसानों से फसल बीमा की किश्त 31 जुलाई तक जमा करने की अपील की। कहा कि इसके लिए किसान केसीसी से ही किश्त का भुगतान करना सुनिश्चित करें। साथ ही बैंकों को भी फसल बीमा की किश्त जमा होने पर संबंधित किसान को केसीसी से कटने वाली किश्त का लिखित विवरण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



 
उन्होंने विद्युत विभाग से सालों से ग्रामीणांचलों में खराब पड़े ट्रांसफार्मरों को बदलवाने के निर्देश दिए। साथ ही बंद पड़े सरकारी ट्यूबबैलों के विद्युत यांत्रिक दोषों को दूर करने को निर्देशित किया।


बताया कि अभी तक तीन हजार किसानों के खातों में फसल बीमा का तीन करोड़ रुपया पहुंचाया जा चुका है, जबकि अभी दो करोड़ रुपया और हस्तांरित होना है। बताया कि केंद्र सरकार से अभी धनराशि मिलनी बाकी है, जैसे ही बजट मिलता है। किसानों को मुआवजा वितरित कराया जाएगा।

 
किसान दिवस में उप जिला कृषि निदेशक डा. बनारसी यादव ने सोलर पंप की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। बताया कि इसमें पंप लगाने वाले को मिलने वाली सरकारी इमदाद का किसान पूरा लाभ उठाएं व समय से सिंचाई कर फसल को उन्नतिशील बनाएं। इस मौके पर भारी संख्या में किसानों के अतिरिक्त संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



डीएम साहिबा केसीसी से दिलाएं- औरैया। किसान दिवस के मौके पर पहुंची ग्राम गोपालपुर की महिला निर्मला देवी पत्नी बलदेव प्रसाद ने जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि उसके पास किसान क्रेडिट कार्ड है। इसके बावजूद भी ग्रामीण बैंक के मैनेजर उसे लोन देने से मना कर रहे हैं।


बैंक जाने पर मैनेजर द्वारा लोन देने का आदेश न होने की बात कहकर उसे टरका रहे हैं। इससे वह परेशान है। इस पर डीएम ने तत्काल एलडीएम को संबंधित बैंक मैनेजर से मिलकर समस्या का समाधान कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें