प्रथम सौर्य ऊर्जा पंप ने जिले की फसलों को लहलहाना शुरू कर दिया है। औरैया-इटावा जनपद का प्रथम सोलर का बुधवार को नेडा और कृषि विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से ग्राम सेंगन पुट्ठा में शुभारंभ किया।
इस मौके पर अधिकारियों ने किसानों से सोलर पंप के माध्यम से सिंचाई अपनाकर फसलों उत्पादन के खर्च को नियंत्रण में करने की अपील की।
अजीतमल ब्लाक के लोहिया ग्राम सेगन पुट्ठा के किसान राम बिहारी सिंह के खेत पर स्थापित औरैया-इटावा जिले का प्रथम सोलर पंप का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए डीडी कृषि डा. बनारसी यादव ने कहा कि सोलर पंप किसानों काफी हद तक सिंचाई की समस्या को हल करेगी।
डीडी कृषि यादव व नेडा के परियोजना अधिकारी एके शुक्ला के बटन दबाते ही सोलर पंप ने पानी निकालना शुरू कर दिया।
नेडा के परियोजना अधिकारी शुक्ला ने बताया कि तीन इंची मोटी पानी की धारा के लिए लगाए गए 14 पैनलों की मियादी 30 साल तक की है। बताया कि इसकी क्षमता एक दिन में लगातार 16 घंटे पानी निकालने की है।
डीडी कृषि ने बताया कि जिले में 11 तीन इंची सोलर पंप स्थापना का लक्ष्य सौंपा गया था, जिसके सापेक्ष किसानों से प्राप्त हुए कुल 55 आवेदनों में 11 किसानों का चयन कर लिया गया है। जल्द ही उनके खेत भी सोलर पंप के पानी से भरे हुए नजर आएंगे।
बताया कि सोलर पंप स्थापना में सरकार किसानों को 70 फीसदी का अनुदान दे रही है। इस मौके पर जेई नेडा विजय शंकर, ग्राम प्रधान अभिनेंद्र कुमार, रामसजीवन सविता सहित तमाम किसान मौजूद रहे।