फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह के समय दिखा कोहरा, दोपहर में खिली धूप

विज्ञापन
मोटो 21एयूआरपी32- दोपहर 12 बजे के करीब छाए कोहरे की स्थित फोटो 21एयूआरपी33- कुछ इस तरह स्कूल जाने को मजबू? - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदान इलाकों मेें साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को सुबह के समय कोहरे की चादर देखने को मिली, हालांकि दोपहर के समय तेज धूप तो निकली। परंतु धूप का असर अधिक देर तक नहीं हुआ। जिसके चलते लोगों को पूरे दिन सर्दी का एहसास हुआ, तो वहीं सूरज डूबते ही लोगों को भीषण सर्दी का एहसास हुआ। जिसके चलते लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डा. संदीप ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 19.1 डिग्री सेल्सियस और रात के समय न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन के समय हवाओं की गति चार से 11 किलो मीटर प्रति घंटा और रात के समय हवाओं की गति नौ किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तर-पूर्वी दिशा में चलीं। मौसम में आर्द्रता अधिकतम 97 प्रतिशत और न्यूनतम 67 प्रतिशत रिकार्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आसमान में छुटपुट बादल छाए रहने के साथ ही तेज गति से हवाओं के चलने के आसार है। हालांकि बुधवार तेज धूप निकलने के आसार दिख रहे है लेकिन गुरुवार को कोहरे की धुंध छाने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें