फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डयूटी के साथ की पढ़ाई, एसआई परीक्षा में मिली सफलता

Thu, 16 Jul 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया/बेला। जिले के विभिन्न थानों में तैनात नौ आरक्षी एसआई की परीक्षा में सफल हो गए। उनका चयन अब उपनिरीक्षक पद पर हो गया है। सभी ने ड्यूटी के दौरान पढ़ाई जारी रखकर सफलता पाई है।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली में तैनात तीन आरक्षियों ने उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण की है। मंगलवार देर रात घोषित हुए परीक्षा परिणाम में नगला रामबख्श आगरा निवासी आरक्षी राष्ट्रदीप, खोड़ा, हाथरस के जितेंद्र सिंह व नगला नागर आगरा के जयकांत नरवाल ने परीक्षा में सफलता हासिल की। तीनों आरक्षियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर मेहनत को दिया।
उनका कहना है कि नौकरी की जिम्मेदारियों के साथ नियमित अध्ययन और समय का सही प्रबंधन ही उनकी सफलता की कुंजी बना। कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी, एसआई सोहेल खान, यतेंद्र सिंह व राजेश सिंह आदि ने आरक्षियों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

इसी तरह अछल्दा थाने में तैनात आरक्षी हाथरस के संतोष कुमार, फिरोजाबाद के बॉबी सिंह व ऋषि यादव तथा अलीगढ़ की महिला आरक्षी कुमारी रीता ने उप निरीक्षक पद पर सफलता पाई है। चारों आरक्षियों ने बताया कि उन्होंने 60 हजार सिपाही भर्ती की परीक्षा पास की थी और ड्यूटी के साथ-साथ उपनिरीक्षक की परीक्षा की तैयारी भी की थी।
वहीं, बेला थाने में तैनात मथुरा जनपद के नगला विहारी, महावन निवासी रिक्रूट आरक्षी जागवेंद्र सिंह का उप निरीक्षक पद पर चयन होने से थाना परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं, गांव बेला निवासी लोकेश यादव का उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
लोकेश सेवानिवृत शिक्षक नरेश चंद्र यादव के नाती हैं। नौकरी के साथ पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हुए वह अब उप निरीक्षक पद पर चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें