फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आज निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की नगर भ्रमण यात्रा

Thu, 16 Jul 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति व महिला शाखा तुलसी सखी ग्रुप की बैठक बुधवार को फूलमती मंदिर के समीप हुई। बैठक में बृहस्पतिवार को प्रभु जगन्नाथजी की नगर भ्रमण शोभायात्रा के लिए संयोजकों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल ने बताया कि प्रभु जगन्नाथजी की शोभायात्रा बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे फूलमती मंदिर से शुरू होगी। यात्रा में वृंदावन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। गाजे-बाजे के साथ यह यात्रा शहर के शहीद पार्क रोड, लोहा मंडी, सुभाष चौक, संजय गेट, गुरुहाई मोहाल, संकट मोचन मार्ग, लेडीज मार्केट, गुमटी मोहाल, हलवाई खाना, सदर बाजार, तहसील चौराहा और दिबियापुर रोड होते हुए वापस फूलमती मंदिर पर पहुंचेगी।
जहां महाप्रसाद वितरण के साथ इसका समापन होगा। यात्रा की आयोजिका लक्ष्मी बिश्नोई, कपिल गुप्ता, डॉ. अनूप बिश्नोई और मनीष पुरवार को दायित्व सौंपे गए। बैठक में राखी सोनी, दामिनी गुप्ता, अनिल सोनी, अमित कुमार गुप्ता, सचिन पोरवाल, प्रशांत पोरवाल सहित सदस्य मौजूद रहे। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता ने रथ यात्रा शहरवासियों, मातृ शक्ति और युवाओं से यात्रा में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें