फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छात्र-छात्राओं को मतदान को लेकर किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश के निर्देशन में आनेपुर स्थित एक निजी स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मतदाता जागरूकता को लेकर अंत्याक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी यादव व सहायक नोडल अधिकारी स्वीप कमलेश पांडेय ने छात्रों को मतदान के महत्व को बताया। कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सभी को मतदान करना जरूरी है। छात्र-छात्राएं अपने अपने परिवारीजनों के साथ-साथ आसपास के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें।
विद्यालय प्रधानाचार्य फादर एंथोनी चाको ने बच्चों को मतदान करने के बारे में विस्तार से बताया। विद्यालय उप प्रधानाचार्य सिस्टर अनीता मैरी ने सभी मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने तथा प्रचार प्रसार करने के लिए विशेष अपील की। अंत में प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें