फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Thu, 08 Feb 2024 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। ब्लॉक क्षेत्र के कस्बा अजीतमल के मोहल्ला सूर्यनगर स्थित कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को अभिभावक सम्मेलन एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जहां छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। तो वहीं विद्यालय के अध्यापकों ने अभिभावकों से वार्ता कर उन्हें बच्चों की शिक्षा पर पूरी तरह से ध्यान देने की अपील की।
विज्ञापन


गुरूवार को कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से की गई। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने मां शारदे के चरणों में अपनी वंदना प्रस्तुत की। जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने पीटी अभ्यास दिखाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं शिक्षा पर आधारित कई नाटक भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पूर्व प्रधानाध्यापिका सूरज मुखी ने कहा कि सरकार की ओर से वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के लिए दी गई गाइड लाइन बहुत ही अच्छा प्रयास है। जिससे बच्चे अपने ही विद्यालयों से बोलना एवं मंच पर पहुंचना सीखेंगे।
प्रधानाध्यापक अरूण दीक्षित ने आए हुए सभी अभिभावकों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही अभिभावकों से अपने बच्चों के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का भी ज्ञान कराया। कार्यक्रम में एआरपी अरुण पोरवाल, शबनम शाहीन, नीलम अग्रिहोत्री, श्रद्धा मिश्रा, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें