फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गलत तरीके से वाहन खड़े करने पर लगा जाम

Thu, 08 Feb 2024 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के प्रमुख चौराहों पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। आढ़े-तिरछे वाहन खड़े करने की वजह से जाम लगा। जिससे वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले राहगीरों को भी दिक्कतें हुईं। दिन भर रेंगते हुए वाहन चले। जाम खत्म करने के लिए यातायात पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। कहीं-कहीं सड़कों पर गलत तरीके से खड़े किए गए वाहनों से भी जाम लगा। शहर के अलावा दिबियापुर व बिधूना समेत अजीतमल में भी यही समस्या देखी जा रही है।
विज्ञापन


फोटो08एयूआरपी 01- सुभाष चौक पर लगे जाम में फंसे वाहन सवार। संवाद
सीन-1
गुरुवार को शहर के सुभाष चौक पर सड़क किनारे रेहड़ी और आढ़े-तिरछे वाहन खड़े करने से पूरे दिन रुक-रुक कर जाम लगता रहा। रोडवेज बस चौराहे पर पहुंचने पर यह समस्या और बढ़ती रही। इस दौरान यातायात पुलिस के एक कर्मी द्वारा मशक्कत करते हुए किसी तरह वाहनों का संचालन सुचारू करने का प्रयास किया जाता रहा।
-
फोटो08एयूआरपी 02 - कोतवाली के पास हाईवे को चढ़ने वाली रोड पर लगा वाहनों का जाम। संवाद
सीन-2
शहर के नवीन मंडी और हाईवे पर जाने के लिए कोतवाली रोड पर मंड़ी के वाहनों की वजह से गुरुवार को जाम की समस्या बनी। यहां पर मंडी को जाने वाले वाहन जाम में फंसे नजर आए। किनारे पर खड़े ऑटो कहीं न कहीं जाम का कारण बने।
विज्ञापन

-
बोले जिम्मेदार
अयोध्या व मेलों में यातायात पुलिस का काफी स्टाफ चला गया है। जिले में काफी कुछ व्यवस्थाएं गिने-चुने कर्मियों से कराई जा रही हैं। जाम को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। -भरत पासवान, यातायात सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें