फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 547 स्कूलों के छात्रों का ओएमआर शीट पर हुआ मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। परिषदीय व माध्यमिक स्कूलों के पंजीकृत बच्चों के 15,872 छात्रों के मूल्यांकन को लेकर शुक्रवार को निपुण असेसमेंट परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बच्चों के बौद्धिक स्तर को जांचने के लिए हुए इस प्रयास को ओएमआर शीट के माध्यम से संपन्न कराया गया। किसी तरह की अव्यवस्था न हो इसके लिए अधिकारियों ने पूरे दिन स्कूलों की जांच की।
विभिन्न विषयों पर आधारित प्रश्नों के सवालों के आधार पर बच्चों का मूल्यांकन जांचने के लिए शुक्रवार को कवायद की गई। जिले के 547 स्कूलों में एक साथ ओएमआर शीट के माध्यम से छात्रों को सवाल हल करवाए गए। कक्षा तीन, छह और नौ के छात्रों ने सवाल हल किए। इन सवालों में सभी विषयों का आधार शामिल रहा। भाषा से लेकर गणित की बुनियादी जानकारी रही।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक बेसिक के 367 स्कूलों व माध्यमिक के 180 विद्यालयों में बच्चों का मूल्यांकन कराया गया। अधिकारियों के निरीक्षण में छात्रों की 90 प्रतिशत तक उपस्थिति रही। प्रश्नपत्रों के बंडल स्कूलों में समय से पहुंचाए गए। परीक्षा संपन्न कराने के बाद ओएमआर शीट के बंडलों को भरकर ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर पहुंचाए गए।
वहीं, एक साथ चार नवंबर को सभी बंडलों को डायट पहुंचाया जाएगा। डायट प्राचार्य जीएस राजपूत ने बताया कि शुक्रवार को सभी बंडलों को बीआरसी पर एकत्रित कराया गया है। जहां से ये शीलबंद लिफाफों में चार नवंबर को डायट भेजे जाएंगे। सभी ओएमआर शीटों को स्कैन करके राज्य शैक्षिक अनुसंधान केंद्र में जांचने के लिए भेजा जाएगा। जहां से बच्चों का मूल्यांकन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए अनिल कुमार ने ब्लॉक अजीतमल व औरैया के करीब एक दर्जन स्कूलों का निरीक्षण करते हुए मूल्यांकन व्यवस्था को जांचा। शिक्षकों को इस दौरान दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें