फोटो-36-विद्यार्थियों से संवाद करते सीएफओ।संवाद
बिधूना। संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में शनिवार को छात्र- छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी को आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने तकनीकी यंत्रों का मॉडल बनाकर प्रदर्शित किया।
प्रदर्शनी का सीएफओ तेजवीर सिंह, बीईओ अलकेश कुमार सकलेचा, रचना सिंह व रमेश चंद्र ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्मार्ट सिटी वर्किंग मॉडल, कार्बन प्यूरीफायर, एयर प्यूरीफायर, ट्रैफिक लाइट, स्ट्रीट लाइट सिस्टम, रॉकेट लॉन्चर, हाइड्रोलिक जेसीबी, वाटर मैनेजमेंट सिस्टम, न्यूक्लियर पावर प्लांट, सोलर एनर्जी सिस्टम सहित लगभग 50 से अधिक मॉडल प्रस्तुत किए।
सीएफओ ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर बच्चों से उनके प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय अग्निहोत्री, अखिलेश त्रिवेदी, निशि अग्निहोत्री, रीना गौर, शिप्रा यादव व प्रिया राजपूत मौजूद रहे। (संवाद)