फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में छात्रों को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल की जूनियर शाखा अनमोल के बैनर तले संस्कारशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को पर्यावरण व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। छात्रों को पौधा लगाने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

बुधवार को सुखवासी लाल इंटर कालेज में संस्कार शाला का आयोजन किया गया। अनमोल के प्रभारी सभासद छैया त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण प्रकृति की अनमोल धरोहर है। हम सभी के जीवन से जुड़ा हुआ प्रमुख विषय है। पर्यावरण संरक्षण का हम सभी को विशेष ध्यान रखना चाहिए। स्वच्छ पर्यावरण से ही हमारा जीवन सुरक्षित है। अध्यक्ष रामचंद्र सोनी ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन की वजह से तमाम दैवीय आपदाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों द्वारा प्रकृति कीअनदेखी व व्यवसायीकरण के चलते वनों, झीलों और वन संपदाओं का अस्तित्व समाप्त हो रहा है। सदस्य डॉ. सक्षम सेंगर एडवोकेट ने कहा कि हमारे जीवन को संजीवनी देने वाले पेड़ों की कटान निरंतर जारी है। जिससे पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। सभी लोग अपने अपने घरों में एक पौधा जरुर लगाएं। बच्चे आज से यह शपथ लें कि अपने जन्मदिन पर अपने घर में एक पौधा जरूर लगाएंगे और उसकी देखभाल भी करेंगे। अर्पित गुप्ता व वैभव शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रख कर ही हम प्रसन्न रहने की कल्पना कर सकते हैं। संस्कार शाला कार्यक्रम को विद्यालय के प्रबंधक किशनपाल संगठन के सदस्य दीपक विश्नोई, शिवम गुप्ता, गोपाल गुप्ता, अभिषेक गोयल आदि लोगों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें