औरैया। शिक्षण संस्था ज्ञान स्थली एकेडमी में शनिवार को कविता एवं गायन प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा चार से आठ तक के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य दिवाकर मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन आयोजित हुई इस प्रतियोगिता को लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला है। घर बैठ छात्रों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और कविता पाठ किया तो किसी ने गीत की प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता प्रत्येक कक्षा के अनुसार तय किया गया। कक्षा आठ के देवांश ने प्रथम स्थान, दीपिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात में सत्यम ने प्रथम, राजवीर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह में यशिका प्रथम और अंबर द्वितीय स्थान पर रहे।
कक्षा पांच में दिशा मिश्रा प्रथम, तनवी त्रिपाठी द्वितीय स्थान पर रहे। बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को स्कूल खुलने पर आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिक्षक अंजली मिश्रा, आशा सिंह, अमन पांडे व महेंद्र पाल आदि ने सहयोग प्रदान किया।