फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय परवर्तिन से 25 परीक्षार्थियों की छूटी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। तिलक महाविद्यालय में रविवार को विश्वविद्यालय की व्यक्तिगत परीक्षा देने पहुंचे बीए द्वितीय व तृतीय वर्ष के परीक्षार्थी समय परिवर्तन होने के कारण परीक्षा देने से वंचित रह गए। इससे नाराज परीक्षार्थियों ने कॉलेज परिसर में हंगामा किया। बाद में परीक्षा कराने के आश्वासन पर छात्र शांत हुए। बीए तृतीय वर्ष की व्यक्तिगत परीक्षा देने आईं कोमल, सुमन, अदिति, अंजना आदि ने बताया कि स्कीम के हिसाब से एक अगस्त को दो बजे से साढ़े तीन बजे तक पर्यावरण का पेपर होना था। लेकिन इसका समय सुबह 10 से साढ़े 11 बजे का कर दिया गया। इसकी जानकारी उन लोगों को नहीं दी गई। जब रविवार को वह लोग तय समय पर परीक्षा देने कॉलेज पहुंचे तो बताया गया कि पर्यावरण का पेपर सुबह हो चुका है। इससे करीब 25 छात्र-छात्राएं परेशान हैं। उन्होंने कहा कि दोबारा परीक्षा नहीं कराई गई तो चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

वहीं अजीतमल में जनता महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों को परीक्षा में शामिल होना था। परीक्षा का समय बदले जाने से छात्र परीक्षा नहीं दे सके। छात्र अमित कुमार, ज्योति कुमारी, रागनी, सीमा, सालनी, मुकेश कुमार, जाबिर खान आदि ने परीक्षा कराने की मांग की। प्राचार्य ने विश्वविद्यालय को इसकी जानकारी दी है।
प्राचार्य अविनाश चंद गुप्ता ने बताया कि 22 जुलाई को नोटिस बोर्ड पर सूचना चस्पा कर दी गई थी। जो परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए हैं, उनकी सूचना विश्वविद्यालय को दी जाएगी। वहां से जो निर्देश प्राप्त होंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें